October 13, 2026 19:26:30

Pcte कॉलेज की 7वीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत, पेपर में नकल करते पकड़ने जाने पर गंवाई जान

May21,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के बद्दोवाल में स्थित पीसीटीई कॉलेज में पेपर में नकल मारते पकड़े जाने पर बीकॉम के छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र का नाम शमशेर सिंह है। थाना मुल्लापुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह का आज एनवाइरमेंट साइंस का पेपर था। परीक्षा के दौरान अध्यापक को शमशेर पर नकल मारने का शक हुआ। उन्होंने उसकी चेकिंग की तो शमशेर के पास मौजूद जैमेट्री बाक्स से पर्चियां मिली। पर्चियों में सवालों के जवाब लिखे थे। अध्यापक ने उसे तुरंत एग्जामिनर सुपरीडेंट के पास भेजा। वहां शमशेर ने अपनी गलती कबूल की। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकल कर कालेज की अन्य बिल्डिंग में चला गया। शमशेर ने उस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। खून से लथपथ हालत में शमशेर को तुरंत अध्यापक डीएमसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

Student-Jumped-From-7th-Floor-Of-Pcte-College-Died-Lost-His-Life-When-Caught-Copying-In-Paper




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023