October 13, 2026 18:48:04

पंजाब के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान, 21 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेगें स्कूल, हीट-वेव का रेड अलर्ट

May20,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। गर्मी की वजह से तय शेड्यूल से 8 दिन पहले ही छुटि्टयों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इसे लेकर डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है। उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

Holidays-Announced-In-Schools-Of-Punjab-Schools-Will-Remain-Closed-From-21st-May-To-30th-June-Red-Alert-Of-Heat-Wave




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023