August 1, 2026 19:53:01

पंजाब बोर्ड के 8वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, 12वीं में लुधियाना के एकमप्रीत ने मारी बाजी

Apr30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार को 8वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। 12वीं में जहां टॉप तीन स्थानों पर लड़कों ने कब्जा किया है, जबकि आठवीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। हालांकि मेरिट में लड़कियां आगे रही है। 12वीं कक्षा में लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकम प्रीत सिंह ने 500 /500 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वह राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। वही कॉमर्स ग्रुप संबंधित हैं। जबकि दूसरा स्थान पर रवि उदय सिंह ने भी 500/500 अंक हासिल किए हैं। वह मुक्तसर जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गुलबेवाला के छात्र है। वहीं, तीसरे स्थान पर बठिडा जिले के सीनियर सेकेंडरी रेसिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्कूल अश्वनी रहा है। उन्होंने 499/500 हासिल किए हैं। आठवीं कक्षा के रिजल्ट में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाई रूपा बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर पूरे राज्य में प्रथम रही है। उसने 600/600 सौ फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि अमृतसर स्थित न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू अंतरयामी कॉलोनी की गुरलीन कौर 598/600 (99.67) फीसदी अंक हासिल कर दूसरे व सरकारी एलिमेंट्री स्कूल रतोके संगरूर का अरमानदीप सिंह 597/600 (99.50) फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, स्टूडेंट्स बुधवार सुबह सात बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजे देख पाएंगे । बोर्ड की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट स्टूडेंट्स की तुरंत जानकारी के लिए है। अगर इसमें कोई त्रुटि होती है तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। पीएसईबी की तरफ से कक्षा 8वीं की परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च के बीच में करवाई गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च के बीच में संपन्न हुई थी। परीक्षा में पांच लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। बोर्ड का दावा कि अप्रैल महीने में सारी कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर बोर्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कक्षा 5वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। PSEB की तरफ से जल्दी ही मार्कशीट डिजिलॉकर में जारी की जाएगी। इन्हें PSEB द्वारा फाइनल रिजल्ट माना जाएगा। वहीं, जिन स्टूडेंट्स ने हार्ड कॉपी के लिए आवेदन किया है। उन्हें बोर्ड की तरफ से इसे जारी किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक स्टूडेंट्स को बोर्ड संबंधी किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। उस पर उन्हें बोर्ड संबंधी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। पीएसईबी की तरफ से स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। एक तो स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे, वहीं दूसरी एक निजी कंपनी की वेबसाइट रहेगी। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को https://www.pseb.ac.in/ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जहां पर रोल नंबर भरकर सारा रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसके अलावा www.indiaresult.com से रिजल्ट देखा जा सकता है।

Punjab-Board-8th-And-12th-Results-Declared-Ekampreet-Of-Ludhiana-Won-In-12th




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023