डेस्क, लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की ओर से कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पंजाब में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है । सीएम भगवंत मान ने ट्विटर हैंडल के जरिए यह ऐलान किया है। गौर हो की इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से पंजाब में ठंड बढ़ने के बावजूद छुट्टियां नहीं बढ़ाई थी लेकिन अब सर्दी के प्रकोप को देखते हुए दसवीं कक्षा तक 14 जनवरी तक यह छुट्टियां कर दी गई है।
Breaking-Due-To-Severe-Winter-Government-And-Private-Schools-Closed-Till-14-January