October 13, 2026 20:17:30

पंजाब में नए साल से बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई, नहीं बढ़ी सर्दी की छुटि्टयां

Dec31,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में धुंध और सर्दी की वजह से बंद चल रहे सभी स्कूल सोमवार यानी कल नए साल से खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने टाइमिंग में बदलाव किया है। स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे खुलेंगे। फिलहाल 14 जनवरी तक शिक्षा विभाग की तरफ से यह तय समय किया गया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने सर्दियों को देखते हुए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुटिट्‌यों के ऑर्डर जारी किए थे। इससे पहले राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक का था। जबकि अपर प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3.20 बजे था। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 30 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे है।

Schools-Will-Open-At-New-Time-In-Punjab-From-Tomorrow-Now-Studies-From-10-Am-To-3-Pm-Winter-Holidays-Not-Extended




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023