October 13, 2026 13:07:03

पंजाब में शिक्षा विभाग के ऑफिस रविवार को खुले रहेंगे:शिक्षक दिवस की तैयारियों को लेकर फैसला; स्टेट लेवल कार्यक्रम में टीचर होंगे सम्मानित

Sep2,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में शिक्षक दिवस की तैयारियों को लेकर 2 सितंबर व 3 सितंबर को शिक्षा विभाग के ऑफिस आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी किए हैं। जिसमें 5 सितंबर को करवाए जाने वाले स्टेट लेवल कार्यक्रम की तैयारियों का हवाला दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है- 5 सितंबर 2023 को होने वाले स्टेट टीचर अवॉर्ड समागम की तैयारियों को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के ऑफिस 2 सितंबर शनिवार व 3 सितंबर रविवार को आम कामकाज वाले दिनों की तरह खुले रहेंगे। यह आदेश डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, डायरेक्टर शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी, डायरेक्टर शिक्षा विभाग एलिमेंट्री और डायरेक्टर एससीआईआरटी के मोहाली स्थित कार्यालयों के लिए जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस साल देश भर से 50 के करीब अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तरीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें लुधियाना के भी 2 टीचरों के नाम शामिल हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी स्टेट लेवल कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिनमें कई अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।

Offices-Of-Education-Department-In-Punjab-Will-Remain-Open-On-Sunday-Decision-Regarding-Preparations-For-Teachers-Day-Teacher-Will-Be-Honored-In-State-Level-Program




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023