October 13, 2026 16:52:00

पंजाब में सरकारी स्कूल 26 अगस्त तक बंद, बाढ़ के चलते सरकार का फैसला, लागू हुए आदेश

Aug23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा-'' हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी 23 अगस्त से 26 अगस्त तक तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।'' हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से भाखड़ा और पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास और सतुलज नदी उफान पर हैं। इस वजह से राज्य के गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर यानी कुल 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

Government-Schools-In-Punjab-Closed-Till-August-26-Governments-Decision-Due-To-Floods-Orders-Implemented




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023