October 13, 2026 16:46:33

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर, 87.92% स्टूडेंट पास हुए

May13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स सीबीएसई.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार सीबीएसई ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। सीबीएसई ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें।

लुधियाना रीजन में 1,23,836 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

लुधियाना रीजन में कुल 1,23,836 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें से 64,249 लड़के और 59,587 लड़कियां थीं। फाइनल परीक्षा में 55,101 लड़के व 53,773 लड़कियां पास हुई हैं। कुल मिलाकर 1,08,874 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, परसेंटेज के हिसाब से देखें तो लुधियाना रीजन में कुल 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें 85.76% लड़के और 90.24% प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। इस हिसाब से लड़कों की तुलना में करीब 5% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लुधियाना रीजन में 9977 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है।

कास्टवाइज रिजल्ट ये रहा

लुधियाना रीजन में जनरल कास्ट के 92,936 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 82,334 स्टूडेंट पास हुए। जनरल कास्ट के 88.59% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। वहीं, एससी कैटेगिरी के 13,669 ने परीक्षा दी और 11,778 स्टूडेंट पास हुए। एससी कैटेगिरी का रिजल्ट 86.17% रहा। एसटी कैटागिरी के 78.76 प्रतिशत और ओबीसी के 87.30 स्टूडेंट पास हुए।

Cbse-Class-12-Results-Declared-Ludhiana-Region-Ranks-9th-With-87-92-Percent-Pass-Percentage




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023