October 13, 2026 19:35:14

पंजाब में 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीखें घोषित, साढ़े 5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होगा; बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

May8,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा। जिससे अब 5.49 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म होगा। शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र अपना रोल नंबर और नाम लॉगिन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9549-161-161जारी किया है। उन्होंनें परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है। इस साल 10वीं की परीक्षा 2.84 लाख और 12वीं की 2.65 लाख स्टूडेंट दी थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं।

मार्कशीट अंतिम सफलता का पैमाना नहीं- चेयरमैन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि मार्कशीट जीवन की अंतिम सफलता का पैमाना नहीं होती। परीक्षा के परिणाम केवल जीवन के अगले पड़ाव की ओर एक कदम हैं। स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और किसी भी स्थिति में हौसला न हारें। चेयरमैन ने कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच ही स्थायी कामयाबी का आधार है। जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में सफल होंगे, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे और जो छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाते, उन्हें भी निराश होने की बजाय नए सिरे से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।

Punjab-Announces-10th-12th-Result-Dates-Ending-The-Wait-For-5-5-Lakh-Students-Board-Releases-Helpline-Number




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023