October 13, 2026 09:17:46

““बच्चों की गरिमा – हमारी जिम्मेदारी” : जागरूकता और सुरक्षा का मजबूत संदेश देने वाला सत्र आयोजित

Mar22,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना 

बच्चों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर एक सार्थक एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम “बच्चों की गरिमा – हमारी जिम्मेदारी” का सफल आयोजन “एक आवाज बाल शोषण के खिलाफ” संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवकिरंजोत और शुभांगी सिंह (सीईओ शुभांगी ग्रोथ हब) का विशेष सहयोग रहा।इस इवेंट में शहर के डॉक्टर्स,एडवोकेट्स आदि अलग अलग एनजीओ संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल शोषण, उत्पीड़न और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों, विशेष रूप से माताओं को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क और संवेदनशील बन सकें।कार्यक्रम के दौरान यह महत्वपूर्ण पहलू सामने रखा गया कि बच्चों के साथ होने वाला शोषण हमेशा बाहरी लोगों द्वारा ही नहीं, बल्कि कई बार परिचित या घरेलू वातावरण में भी हो सकता है।विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों के व्यवहार में आने वाले छोटे-छोटे बदलावों को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं।इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चाओं में पॉक्सो एक्ट से जुड़े अधिवक्ता,चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य,चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट्स,सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लेकर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि: शोषण के संकेतों को कैसे पहचाना जाए,बच्चों को सुरक्षित माहौल कैसे दिया जाए,किसी घटना की स्थिति में आवाज कैसे उठाई जाए और कानूनी रूप से सही तरीके से रिपोर्टिंग कैसे की जाए।कार्यक्रम में समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने, ग्रूमिंग व्यवहार को समझने और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही,यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर किस प्रकार सही प्लेटफॉर्म और कानूनी सहायता का सहारा लिया जाए।इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में डू गुड फाउंडेशन की जैस्मिन पाहवा और फिलैंथ्रॉपी क्लब की लखविंदर का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इस अभियान को मजबूती प्रदान की।यह कार्यक्रम समाज को एक मजबूत संदेश देता है कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।जागरूकता, सही समय पर कार्रवाई और खुला संवाद ही बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य देने का सबसे सशक्त माध्यम है।

Children-s-Dignity-Our-Responsibility-A-Session-Was-Held-With-A-Strong-Message-Of-Awareness-And-Protection




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023