June 6, 2026 11:47:23

देशभर में छाया लुधियाना, आईआईएम बैंगलोर में रेयांश गोयल ने मारी बाज़ी

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में चयन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

देशभर की कड़ी प्रतिस्पर्धा में यूजी प्रोग्राम में चयन, जनरल कैटेगरी में शहर से इकलौते छात्र बना

Mar19,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

पंजाब: शहर और राज्य के लिए गर्व का क्षण है कि PrepWizards, लुधियाना के छात्र रेयांश गोयल ने भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (आईआईएम बैंगलोर) के प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम B.Sc. इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में प्रवेश हासिल किया है ।यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे लुधियाना शहर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, जिससे शहर राष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर मजबूती से उभर कर सामने आया है। आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अंडरग्रेजुएट और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स में प्रवेश बेहद प्रतिस्पर्धी होता है, जिससे यह सफलता और भी खास बन जाती है।


आईआईएम में प्रवेश की बदलती प्रक्रिया

पहले आईआईएम में प्रवेश केवल ग्रेजुएशन के बाद CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के जरिए संभव था। लेकिन हाल के वर्षों में आईआईएम संस्थानों ने 12वीं के बाद सीधे प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स शुरू किए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी बढ़ गया है।

आईआईएम इंदौर का IPMAT प्रोग्राम लंबे समय तक इस क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध रहा है। इसके बाद आईआईएम कोझिकोड, आईआईएम सिरमौर और आईआईएम संभलपुर ने भी ऐसे प्रोग्राम शुरू किए। वर्ष 2025 में IIM बैंगलोर द्वारा अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने से इसकी प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धा दोनों में काफी इजाफा हुआ है।

आईआईएम बैंगलोर के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश IIMB UG-AT नामक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से होता है। 2025–26 सत्र के लिए परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई, जबकि इंटरव्यू 2 फरवरी 2026 को हुआ।


Ludhiana-Steals-The-Spotlight-Nationwide-Reyansh-Goyal-Triumphs-At-Iim-Bangalore




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023