October 13, 2026 13:10:27

पंजाब में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ी, अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल; ठंड-धुंध के चलते फैसला

Jan7,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। बुधवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए 13 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। ठंड के चलते 24 दिसंबर से राज्य के स्कूल बंद हैं। कल, 8 जनवरी को ही स्कूल खुलने थे, लेकिन इन्हें बढ़ा दिया गया। सरकार ने सर्दी को देखते हुए पहली बार 24 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी, जो 31 दिसंबर तक थी। इसके बाद प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ने के कारण सरकार ने 1 जनवरी को 7 दिनों की और छुट्टी घोषित की। बढ़ती शीतलहर के चलते बुधवार को विभाग ने फिर से 13 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया। इस प्रकार, अब तक कुल 2 बार छुट्टियां बढ़ाई जा चुकी हैं। पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। इनमें करीब 35 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 7 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।

Punjab-Extends-School-Holidays-All-Government-And-Private-Schools-Will-Remain-Closed-Until-January-13th-Decision-Made-Due-To-Cold-And-Fog




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023