October 13, 2026 19:33:22

पंजाब के स्कूल 7 जनवरी तक बंद:बढ़ती ठंड को लेकर सरकार का फैसला, स्कूलों की छुटि्टयों में किया गया इजाफा

Dec31,2024 | Enews Team | Punjab


चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ती ठंड को लेकर राज्य सरकार ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी है। राज्य में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां चल रही है। मगर 31 दिसंबर आते-आते ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिसके चलते बच्चों की छुट्टियों में इजाफा किया गया है। राज्य में ठंड की छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। बता दें कि, इससे पहले हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों को 1 से 15 जनवरी तक का ऐलान किया गया है। हरियाणा में बच्चों के स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे। चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट ने पंजाब में सर्दी की सही शुरूआत की है।

Punjab-Schools-Closed-Till-January-7-Governments-Decision-Regarding-Increasing-Cold-School-Holidays-Increased




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023