October 16, 2026 04:20:10

लुधियाना में मंगेतर को दूसरे लड़के संग देख युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले 6 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की

Oct9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के साहनेवाल इलाके में शादी से करीब 3 महीने पहले युवक रंजीत की मौत के मामले में नया मोड आ गया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने साहनेवाल के आकाश की शिकायत पर ग्यासपुरा की सुनीता, अशोक, आकाश और मराछी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान रंजीत के भाई आकाश ने बताया कि रंजीत का रिश्ता सुनीता से हुआ था। जिसकी मंगनी भी हो गई थी। दोनों की शादी 2 दिसंबर को तय की गई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। आकाश के अनुसार, इसी दौरान रंजीत ने अपनी मंगेतर को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इस घटना के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था और मानसिक तनाव में था। आकाश के मुताबिक, खुदकुशी करने से पहले रंजीत अपनी मंगेतर के घर गया था। वहां मंगेतर और उसके परिवार के सदस्यों के साथ उसकी तीखी नोकझोंक हुई थी। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद रंजीत की परेशानी और बढ़ गई थी। 30 अगस्त की रात रंजीत अपने कमरे में चला गया था। उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। 31 अगस्त की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा। वहां रंजीत का शव पंखे से लटक रहा था। आकाश ने रंजीत का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि मौत से ठीक पहले उसकी मंगेतर के साथ करीब 6 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की।

Man-In-Ludhiana-Commits-Suicide-After-Seeing-Fianc-e-With-Another-Man-Spoke-To-Her-On-A-Video-Call-For-6-Minutes-Before-Dying




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023