October 16, 2026 05:07:56

ट्रांसफार्मर लगाने पर भिड़े दो पक्ष:15 युवकों ने परिवार पर किया हमला, लाठी-डंडे मारे; बच्चों को बचाने दीवार से कूदे बुजुर्ग

Oct9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 15 युवकों ने लाठी-डंडों से एक परिवार और गली में रहने वाले लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों को पिटता देख बुजुर्ग ने दीवार से छलांग लगा दी और हमलावरों का मुकाबला कर उन्हें बचाने की कोशिश की। मामला न्यू बहादुर के स्थित बाजीगर डेरा गांव का है। बुजुर्ग करतार चंद के घर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। करतार चंद के परिवार और पूरे मोहल्ले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यहां छोटे बच्चे खेलते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आरोप है कि करण मेडिकल और लवप्रीत की ओर से जबरन वहां ट्रांसफार्मर लगाने की जिद की जा रही थी। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम करीब 8 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लवप्रीत और करण मेडिकल से जुड़े 15 हथियारबंद युवकों ने करतार चंद के परिवार और अन्य पर हमला कर दिया। मौके पर मारपीट हुई। घटना के सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह आरोपी परिवार के सदस्यों को पीट रहे हैं।

Clash-Over-Transformer-Installation-15-Youths-Attacked-A-Family-Striking-Them-With-Sticks-And-Rods-An-Elderly-Person-Jumped-Over-A-Wall-To-Save-The-Children




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023