October 13, 2026 18:35:25

लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूली बस ने साइकिल सवार बच्ची को कुचला, दूर तक घसीटा, हालत गंभीर

Oct7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव थरीके में तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर वापस जा रही थी, तभी बस ड्राइवर पीछे से टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद छात्रा बस के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।ड्राइवर काफी दूर तक उसे घसीटते ले गया। घायल बच्ची को देखते ही आसपास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, थाना सदर पुलिस का कहना है कि अभी बच्ची का माता-पिता की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बस ड्राइवर अभी फरार है। पीड़ित छात्रा सिया (12) थरीके गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। वह सड़क के किनारे साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बसंत सिटी स्थित बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 20-22 बच्चों से भरी बस वहां पहुंची और उसे कुचल देती है। हालांकि, बच्ची टायर के नीचे नहीं आने से बच जाती है।
----

Speeding-School-Bus-Runs-Over-Girl-On-Bicycle-In-Ludhiana-Drags-Her-A-Long-Distance-Condition-Critical




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023