October 13, 2026 14:01:31

तरनतारन में दो युवकों की हत्या:हमलावरों ने पहले तेजधार हथियारों से काटा, फिर दूसरी जगह फेंके शव

Oct7,2026 | Enews Team | Tarn Taran

तरनतारन में बुधवार सुबह दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना चोहला साहिब के पास की है। दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान पाखोपुर निवासी परमिंदर सिंह और खारा निवासी बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 27 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और इसके बाद आरोपी उनके शवों को चोहला साहिब में फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Murder-Of-Two-Youths-In-Tarn-Taran-Assailants-First-Hacked-Them-With-Sharp-Edged-Weapons-Then-Dumped-The-Bodies-At-A-Different-Location




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023