October 13, 2026 07:23:44

ब्रेकिंग न्यूज – सीबीआई ने सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मन समेत 6 लोगों पर दर्ज की एफआईआर, उनके ठिकानों पर रेड

Oct6,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई की और से मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।इस मामले में घुम्मन के अलावा नितिन गोहल, रोमी राजा महाजन, जितिन गोहल उर्फ ​​राजा, आरएस नागरा और बीर देविंदर  को नामजद किया गया है। वहीं इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। सीबीआई की और से आप के कैंप ऑफिस के साथ साथ घुम्मन के कई ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन वह फरार बताए जा रहे हैं। अधिकारियों की पोस्टिंग से लेकर टेंडर, लाइसेंस, जमीन और नीतिगत फैसलों में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच कर रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब में आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। कार्रवाई में लैपटॉप, मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीबीआई ने इसका खुलासा ऑफिशियल प्रैस नोट जारी करके कर दिया है। वहीं विभागीय कार्रवाई, नीतियां तैयार करने, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंस जारी करने, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव (लैंड यूज कन्वर्जन), संपत्ति विवाद तथा राजस्व और जमीन से जुड़े मामलों में कथित तौर पर आर्थिक लाभ के बदले प्रभाव डालने के आरोप हैं।

Breaking-News-Cbi-Registers-Fir-Against-6-People-Including-Cms-Osd-Rajbir-Ghumman-Raids-Conducted-At-Their-Premises




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023