October 14, 2026 08:37:08

ब्रेकिंग न्यूज - आप सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर भागे; पुलिस ने फोटो जारी की

Oct6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। तरनतारन में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह पट्‌टी हलके के तूत बस स्टैंड पर मौजूद थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सरपंच अपनी इनोवा गाड़ी में सवार थे। उनके साथ मौजूद उनके ड्राइवर को भी गोली के छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज चल रहा है। उसने बताया है कि बाइक पर दो लोग आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां सरपंच को लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने सरपंच को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी का कहना है कि उसने 50 लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही है। इसे लेकर कई बार धमकी मिल चुकी थी। पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने बाइक सवारों की फोटो जारी की है। साथ ही अधिकारियों के नंबर जारी लोगों से अपील की है कि इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो सूचित करें। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे सरपंच
तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के DSP रवि शेर सिंह ने बताया है कि तूत गांव के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन को गोलियां मारी गई हैं। उनके साथ मौजूद उनके साथी ड्राइवर चमकौर सिंह को भी गोलियों के छर्रे लगे, जिससे वह भी घायल हुआ है। चमकौर सिंह ने पुलिस को बताया है कि सरपंच अश्वनी कुमार अपनी इनोवा कार में सवार होकर एक किराना दुकान स्टोर से निकल कर अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। उनकी आढ़त की दुकान दाना मंडी तूत में है। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 लोग आए। उन्होंने फायरिंग कर दी।

चेहरा छिपाकर आए थे हमलावर
घायल चमकौर सिंह का कहना है कि हमलावर अपना चेहरा ढंक कर आए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसे गाड़ी के शीशे टूट गए और सरपंच को 3 गोलियां लगीं। जबकि, हमलावर वहां से बाइक लेकर भाग गए। चमकौर ने बताया कि सरपंच के साथ वह भी मौजूद थे, इसलिए उसे गोलियों के छर्रे लगे। इससे वह खुद भी लहूलुहान हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी और अपनी गाड़ी से सरपंच और चमकौर को अस्पताल पहुंचाया।

Breaking-News-Aap-Sarpanch-Shot-Dead-In-Broad-Daylight-Bike-Borne-Attackers-Fled-After-Opening-Fire-At-The-Bus-Stand-Police-Have-Released-A-Photo




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023