October 13, 2026 16:43:05

लुधियाना में भगवान वाल्मीकि के होर्डिंग फाड़ने वाले को अर्द्धनग्न करके पीटा, महिलाओं ने चप्पलें मारी

Oct6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जमालपुर चौक में भगवान वाल्मीकि जयंती पर लगाए गए होर्डिंग पर भगवान वाल्मीकि की फोटो फाड़ने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। होर्डिंग पर लगी फोटो फाड़ने वाले युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी का वीडियो अब सामने आया है। लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे थप्पड़ मारे। महिलाओं ने चप्पलों से भी उसकी पिटाई की। वहीं, वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों को शक है कि किसी ने जानबूझकर आरोपी से भगवान वाल्मीकि की फोटो वाला होर्डिंग फड़वाया है, ताकि शहर का माहौल खराब किया जा सके। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने किसके कहने पर इस घटना को अंजाम दिया। मामला 5 अक्टूबर का है, पुलिस ने अब आरोपी चंदन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Man-Who-Tore-Down-Lord-Valmikis-Hoarding-In-Ludhiana-Beaten-After-Being-Stripped-Half-Naked-Women-Hit-Him-With-Slippers




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023