October 13, 2026 12:11:47

माधोपुरी में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट, कैश व गहने ले गए बदमाश

Oct6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। माधोपुरी पुली के पास घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी 5 बदमाशों ने घेरकर लूट लिया। आरोपियों ने सोने की 2 अंगूठियां, करीब 25 हजार रुपए कैश, 2 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महावीर कॉलोनी के गगनदीप जैन (51) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपनी क्लिनिक बंद करके वापस घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पुरानी माधोपुरी पुली के नजदीक पहुंचे, अचानक 5 व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने डरा-धमकाकर उनके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक लुटेरों ने 2 सोने की अंगूठियां (हाथों से उतरवाईं), 2 पर्स और बैग, जिसमें करीब 25,000 कैश था, ड्राइविंग लाइसेंस, 2 एटीएम कार्ड, 1 चांदी का सिक्का और 2 मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Ayurvedic-Clinic-Operator-Robbed-While-Returning-Home-In-Madhopuri-Miscreants-Made-Off-With-Cash-And-Jewelry




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023