October 13, 2026 06:31:09

चावला रेप मामले में कमेटी कल एसजीपीसी को सौंपेगी रिपोर्ट, श्री आनंदपुर मामले में जांच तेज; सचिव बोले-संवेदनशील मसले पर बयानबाजी ठीक नहीं

Oct5,2026 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े रेप मामले में जांच तेज हो गई है।मामले की जांच के लिए SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक 4 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। यह कमेटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट मंगलवार को अध्यक्ष को सौंपेगी। यह जानकारी एसजीपीसी सचिव और कमेटी के कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह काहलवां ने दी। काहलवां ने बताया कि कमेटी मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना या एकतरफा बयान देना सही नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि संवेदनशील मामलों में बिना तथ्यों के बयानबाजी से बचना चाहिए। सोशल मीडिया को जांच एजेंसी या अदालत नहीं बनाया जा सकता। बिना पुष्टि के किसी की छवि खराब करना गलत है। SGPC ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ही कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट आने तक सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और तथ्यहीन बयानबाजी से बचना चाहिए। रिपोर्ट में सामने आने वाली जानकारी अध्यक्ष सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि श्री आनंदपुर साहिब के एक सराय में बहरीन से आई एक महिला द्वारा पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर 21 अगस्त 2026 को दर्ज की गई थी।

महिला ने क्या आरोप लगाए, 3 पॉइंट में पढ़िए…

धार्मिक यात्रा पर आई थी: महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है जो 25 सालों से बहरीन में रह रही हैं। FIR के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त, 2026 के बीच की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई थी।

बंधक बनाया, कई बार रेप किया: महिला का आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय/कमरों में ले गया। यहां बंधक बनाया और कई बार रेप किया। विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया।

जत्थेदार से भी न्याय की गुहार लगाई: महिला ने दावा किया कि उसने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सहित कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

Committee-To-Submit-Report-On-Chawla-Rape-Case-To-Sgpc-Tomorrow-Probe-Into-Sri-Anandpur-Case-Intensified-Secretary-Says-Making-Public-Statements-On-Sensitive-Issues-Is-Inappropriate




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023