October 13, 2026 05:41:25

लुधियाना में युवक को गोलियों से भूना, छाती में 2 फायर, 6 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी, साथ जा रहे दोस्त को मारने आए थे

Oct3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कार सवार युवक की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। युवक की छाती पर 2 गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह सफेद i-20 कार से मुल्लांपुर से शॉपिंग के बाद अपने गांव माजरी जा रहा था। रास्ते में वरना कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को पहले टक्कर मारी और रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद i-20 कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जांच में सामने आया कि बदमाश युवक के साथ बैठे उसके दोस्त को मारने आए थे। हालांकि, वो जान बचाकर भाग निकला। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गया युवक खुद चोरी के मामले में 6 महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और दूसरी शादी की थी। 

शॉपिंग करके माजरी जा रहे थे, रास्ते में घेरा
भुंदड़ी का रहने वाला लाडी खान (24) शुक्रवार रात 9 बजे अपने दोस्त माजरी निवासी रोहित उर्फ बिल्ला के साथ i-20 में शॉपिंग करके गांव की तरफ जा रहा था। मुल्लांपुर दाखा में गांव खंजरवाल जाने वाले रास्ते पर वरना कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने लाडी पर कई राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान 2 गोली उसकी छाती में लगी। वहीं, अंधेरा होने का फायदा उठाकर रोहित मौके से भाग गया और उसकी जान बच गई।

गैंगस्टर लिंक वाले रोहित को निशाना बनाने आए थे
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रोहित उर्फ बिल्ला के गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं। आशंका है कि हमलावर उसे मारने आए थे। माजरी गांव के ही एक बदमाश पर वर्चस्व की लड़ाई में हमला कराने का शक जताया जा रहा है। पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है। लाडी खान की करीब 6 महीने पहले शादी हुई थी। इससे पहले एक पत्नी उसे करीब 1 साल पहले छोड़कर जा चुकी थी। लाडी चोरी के एक केस में जेल भी गया था और करीब 6 महीने पहले ही बाहर आया था। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

CCTV से आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) स्वर्णजीत सिंह और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SHO निर्मलजीत सिंह के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Young-Man-Riddled-With-Bullets-In-Ludhiana-Shot-Twice-In-The-Chest-He-Had-Entered-Into-A-Second-Marriage-Six-Months-Ago-The-Assailants-Had-Actually-Come-To-Kill-The-Friend-Accompanying-Him




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023