October 13, 2026 08:18:22

22 लाख रुपए लेकर आस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा थमाया, 3 आरोपियों के खिलाफ केस

Oct3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं में ऑस्ट्रेलिया जाने का सपना देख रहे एक युवक से 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने विदेश भेजने का भरोसा देकर रकम लेने के बाद युवक को ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा थमा दिया। वीजा फर्जी निकलने के बाद पीड़ित ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान गांव मलसीहां बाजन निवासी सन्नी और बाभो तथा गांव संगोवाल निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। चौकी गिद्दड़विडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव शेरेवाल निवासी नवदीप सिंह ने शिकायत देकर बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उसने अपनी जान-पहचान वाले सन्नी और बाभो से संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, दोनों ने उसे बताया कि उनकी रिश्तेदारी में अजय सिंह नाम का एजेंट है, जो पहले भी युवाओं को विदेश भेजने के लिए वीजा लगवा चुका है। इसके बाद उन्होंने नवदीप की मुलाकात अजय सिंह से करवाई और वीजा लगवाने की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया। उनकी बातों में आकर नवदीप ने ऑस्ट्रेलिया के वीजा के लिए अजय सिंह के साथ 22 लाख रुपये में सौदा तय किया।

कुछ रकम गूगल पे के जरिए ली
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ रकम गूगल पे के जरिए, जबकि बाकी पैसे नकद दिए। रकम लेने के बाद एजेंट ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा सौंप दिया। दस्तावेज की जांच कराने पर उसके फर्जी होने का पता चला। इसके बाद नवदीप ने आरोपियों से संपर्क कर वैध वीजा या रकम वापस मांगी, लेकिन दोनों में से कुछ भी नहीं मिला। ठगी का पता चलने पर नवदीप ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच डीएसपी (डी) लुधियाना देहात की ओर से की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीए लीगल की रिपोर्ट के आधार पर सन्नी, बाभो और अजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Case-Registered-Against-3-Accused-For-Handing-Over-A-Fake-Australian-Visa-After-Taking-22-Lakh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023