August 29, 2026 13:34:38

लुधियाना में पाकिस्तान आईएसआई के लिए जासूसी करता दुकानदार गिरफ्तार, सैन्य-संवेदनशील क्षेत्रों भेजी जानकारी

Aug28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित न्यू सुंदर नगर में पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने गुरदासपुर के रछपाल सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी लुधियाना में बैठकर शहर की गतिविधियों, खासकर सैन्य और संवेदनशील इलाकों की लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस जासूसी के पीछे पाकिस्तानी एजेंसियों की लुधियाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की खौफनाक साजिश थी। पुलिस की शुरुआती जानकारी से सामने आए मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रछपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जानकारी देने से कतरा रही है। आरोपी मूल रूप से जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित गांव सर्फ कोट का रहने वाला है। आरोपी ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित न्यू सुंदर नगर में (मेडवेज अस्पताल के सामने, प्लॉट नंबर-1) एक दुकान किराए पर ले रखी थी। इसी दुकान को उसने अपना जासूसी का अड्डा बनाया हुआ था। आरोपी रछपाल सिंह ने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों की पूरी लाइव फीड और एक्सेस सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को दी गई थी। सीमा पार बैठे पाकिस्तानी अधिकारी इन्हीं कैमरों के जरिए लुधियाना जिले की हर छोटी-बड़ी हरकत पर सीधी नजर रख रहे थे।

Shopkeeper-Arrested-In-Ludhiana-For-Spying-For-Pakistans-Isi-Sent-Information-Regarding-Sensitive-Military-Areas




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us