August 19, 2026 21:12:09

लुधियाना के पॉश इलाके में पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Aug19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बीआरएस नगर में देर रात पिज्जा आउटलेट पर एक युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप नाम के पेज ने पोस्ट डालकर ली है। इधर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा है कि हमलावरों ने दुकान में दाखिल होकर महज 3 सेकंड में लगातार 3 गोलियां दागी थीं। पुलिस अब जहां सीसीटीवी के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है, वहीं इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जांच में जुट गई है। 
इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप के नाम से डाली गई पोस्ट में फायरिंग की सीधी जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।मैं गोपी लहोरिया, कल रात पिज़्ज़ा फ्रॉम मेक्सिको, जे-ब्लॉक लुधियाना पर जो फायरिंग हुई वो हमने करवाई है। इसको हमारे फोन दिखते नहीं थे, इग्नोर करता था, उस करके छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगली बार सीधा माथे में गोली लगेगी। काम-कार, जिंदगी, घर-परिवार सारा कुछ आगे है तुम्हारा और हम तो मरे हुए हैं, मरता बंदा जाते-जाते बहुतों को ले जाता है। भूले हम किसी को भी नहीं हैं, सभी का पता है और सब पर निगाह है हमारी। जिस दिन मौका मिल गया, बाबा दीप सिंह जी मेहर रखें, लेके तुम्हें एम्बुलेंस ही जाएगी। हालांकि हम इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते।

Firing-At-A-Pizza-Outlet-In-A-Posh-Area-Of-ludhiana-Gangster-Claims-Responsibility




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us