August 19, 2026 16:31:28

लुधियाना की मेयर एडिशनल चार्ज दिए बिना विदेश टूर पर गई, सीनियर डिप्टी मेयर ने पत्र जारी कर लिया चार्ज

Aug18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर नगर निगम कमिश्नर व सीनियर डिप्टी मेयर को बताए बिना विदेश दौरे पर चली गई। उन्होंने किसी दूसरी हाउस लीडर को अपना चार्ज नहीं सौंपा। जिसके चलते सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने खुद ही पत्र जारी कर चार्ज ले लिया है। इस संबंधी उन्होंने सभी पार्षदों को भी जानकारी दे दी है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने नगर निगम अधिनियम 1976 की धारा 40(2) का हवाला देकर खुद मेयर का चार्ज ले लिया है। एसडीएम राकेश पराशर का कहना है कि अगर मेयर शहर में उपस्थित नहीं है या स्वास्थ्य कारणों से दफ्तर नहीं आ रही हैं तो एक्ट के अनुसार सीनियर डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी बनती है कि वो मेयर का कामकाज देखें। उसी एक्ट के अनुसार मेयर का चार्ज लिया है।

वे मेयर का कार्यभार संभाल रहे हैं
नगर निगम अधिनियम 1976 की धारा 40 (2) के तहत सीनियर डिप्टी मेयर ने घोषणा की है कि वे मेयर इंदरजीत कौर के प्रवास / अवकाश के दौरान औपचारिक रूप से मेयर कार्यालय का प्रभार संभाल रहे हैं। वे इस अवधि में नगर प्रशासन के तहत मेयर कार्यालय की दैनिक प्रशासनिक और कार्यकारी जिम्मेदारियों को संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मेयर वापस नहीं आती तब तक वो इन जिम्मेदारियों को संभालते रहेंगे।

सीनियर डिप्टी मेयर के ऑफिस जरिए होगा कार्य
सीनियर डिप्टी मेयर रोकश पराशर ने नगर निगम कमिश्नर व पार्षदों को भेज पत्र में कहा है कि सभी जरूरी आधिकारिक पत्राचार, प्रशासनिक फाइलें, वित्तीय स्वीकृतियां और विभागीय प्रश्न सीधे सीनियर डिप्टी मेयर के दफ्तर के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों से अपील की है कि वे चल रही नागरिक परियोजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं का सुचारू और निरंतर निष्पादन सुनिश्चित करें।

The-Mayor-Of-Ludhiana-Went-On-A-Foreign-Tour-Without-Assigning-Additional-Charge-The-Senior-Deputy-Mayor-Issued-A-Letter-And-Assumed-The-Charge




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us