लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लुधियाना पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पंजाब पुलिस ने लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) कौस्तुभ शर्मा ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे स्थित कटानी कलां के स्टैटिक नाके, थाना जमालपुर और पुलिस लाइंस में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने (पीएयू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का निरीक्षण कर प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। एडीजीपी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि शहर में तकनीकी निगरानी, चौबीसों घंटे गश्त और व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू कर दिए गए हैं, ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना सकें।
High-Alert-In-Ludhiana-Ahead-Of-August-15-Celebrations-Adgp-Kaustubh-Sharma-Conducts-Inspection