August 1, 2026 17:04:27

लुधियाना में वक्फ बोर्ड की जमीन से कब्जा छुड़वाने गई टीम की पिटाई, पुलिस के सामने पीटने के आरोप

Aug1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव जस्सियां में वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने पहुंची टीम पर हमला किया गया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों को लात-घूंसों मारे, जिसमें एक रेंट कलेक्टर घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देख जा सकता है की लोगा पुलिस के सामने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। इस दौरान एक कर्मचारी धक्का लगने से जमीन पर गिर जाता है, फिर जब वह उठता है, तो लोग उसे पकड़ कर पीटते हैं और उसके कपड़े फाड़ देते हैं। थाना हैबोवाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब वक्फ बोर्ड की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता परमजीत सिंह एस्टेट ऑफिसर पंजाब वक्फ बोर्ड ने बताया कि 24 जुलाई को जारी वारंट ऑफ पजेशन के तहत 29 जुलाई को पुलिस के साथ बोर्ड की टीम कब्जा लेने के लिए गांव जस्सियां पहुंची थी। टीम में पंजाब वक्फ बोर्ड के हलका कानूनगो जसवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। परमजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने का विरोध करने लगे। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने गुस्से में आकर बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

Team-Sent-To-Clear-Encroachment-From-Waqf-Board-Land-In-Ludhiana-Beaten-Up-Allegations-Of-Assault-In-The-Presence-Of-Police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023