लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित जीटीबी नगर में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर पर कई टांके आए हैं। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। थाना जमालपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष के जख्मी सुमित कुमार ने बताया कि उनके घर के बाहर की जगह को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने अपनी कार वहां लगा दी थी, जिसके बाद बची हुई जगह पर रंजीत ने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने एतराज जताया और बहस शुरू हो गई। रंजीत के अनुसार बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी व्यक्ति अपनी कार से उतरा और सीधा उनके पति सुमित पर हमला कर दिया। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 28 तारीख की शाम को जीटीबी नगर की गली नंबर 3 में दो पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने शिकायतें दी हैं। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Dispute-Between-Two-Groups-Over-Car-Parking-One-Youth-Seriously-Injured
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)