पंजाब। पंजाब में लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड से इंडस्ट्री को पावर सप्लाई नहीं मिल रही। इंडस्ट्री ठीक से काम नहीं कर पा रही है। मंगलवार को लुधियाना के इडस्ट्रिलिस्ट चीफ इंजीनियर दफ्तर पहुंचे और उनसे पावर सप्लाई पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस को इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि जब भी राज्य में बिजली संकट होता है तो इसका खामियाजा सबसे पहले इंडस्ट्री को झेलना पड़ता है। पावरकॉम ने कैटागिरी-2 और कैटागिरी-3 को रात में पावर सप्लाई नहीं मिल रही, इस वजह से शहर की 80 फीसदी इंडस्ट्री रात को बंद है। इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि रात को पावरकॉम ने शेड्यूल कट लगा दिए और दिन में अनशेड्यूल कट लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद होने के कगार पर है। उनका कहना है कि अगर पावरकॉम के पास बिजली नहीं है तो मॉल-रेस्टोरेंट बंद करवाए। सिर्फ इंडस्ट्री ही बंद क्यों करवाई जा रही है। बैठक में तीखी बहस के बाद चीफ इंजीनियर ने उद्यमियों को कहा कि सिर्फ दो दिन का टाइम दें, उसके बाद ऐसी स्थिति नहीं आएगी। चीफ इंजीनियर का कहना है कि पैडी सीजन के कारण बिजली की डिमांड बढ़ी है, जिसकी वजह से सप्लाई में दिक्कत आ रही है।
पावरकॉम ऐसे तो इंडस्ट्री को पक्का ताला लगवा देगा
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कुलवंत सिंह एनकेएच और रमेश गर्ग ने बैठक में कहा कि बिजली कट से इंडस्ट्री परेशान है। उन्होंने कहा कि शहर की 80 प्रतिशत इंडस्ट्री रात के शेड्यूल कट झेल रही है। पावरकॉम ने रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कैटागिरी-2 और कैटागिरी-3 इंडस्ट्री पर पावरकट लगाया है। जिसका साफ मतलब है कि इंडस्ट्री को रात में फैक्ट्री बंद करनी पड़ेगी। इसके अलावा दिन में भी अन-शेड्यूल कट भी लग रहे हैं जिससे फैक्ट्रियों में नियमित तौर पर काम नहीं हो रहा है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)