June 30, 2026 23:42:08

ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर की चोरी, एक फोटो से आरोपी तक पहुंची पुलिस, 27.97 ग्राम सोना बरामद

Jun29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया 27.97 ग्राम सोना बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर सिर्फ एक फोटो से आरोपी की पहचान कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडीसीपी जोन-1 समीर वर्मा और एसीपी सेंट्रल अनिल कुमार भनोट के नेतृत्व में इंस्पेक्टर परमवीर सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को नेता जी नगर निवासी आत्म प्रकाश भसीन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उनकी ज्वेलरी दुकान पर आया। उसने सोने का सेट देखने के बहाने सोने का हार, झुमकों की एक जोड़ी और एक सोने का कांटा चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 में बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया।

फुटेज से मिली फोटो से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली (मुजफ्फरनगर) निवासी मोहम्मद अफसर के रूप में की। इसके बाद 25 जून को पुलिस टीम ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन वेस्ट इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि चोरी का सोना उसने मेरठ में बेच दिया था। अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस टीम ने मेरठ में छापेमारी कर 27 जून को 27.97 ग्राम चोरी का सोना बरामद कर लिया।

अन्य वारदातों का भी खुल सकता है राज

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों और शहरों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब उसका और रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है ताकि उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और संभावित साथियों का भी पता लगाया जा सके।

Theft-Committed-At-A-Jewellery-Shop-By-Posing-As-A-Customer-Police-Traced-The-Accused-Using-A-Single-Photograph-27-97-Grams-Of-Gold-Recovered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023