June 23, 2026 00:02:04

लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर सिख जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण

Jun22,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सोशल मीडिया पर सिख धर्म के प्रति कथित तौर पर गलत और आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने कमिश्नर दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान वहां से गुजर रहे एक शिवसेना नेता की पायलट गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया और तोड़फोड़ करते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

कमिश्नर के जाते ही भड़का गुस्सा, रोड पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के नेता सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपने और उसकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से मिलने पहुंचे थे। जत्थेबंदियां अभी कतार में थीं कि अचानक पुलिस कमिश्नर को अति-महत्वपूर्ण वी.आई.पी. (गवर्नर) ड्यूटी के लिए निकलना पड़ा। कमिश्नर के बिना मिले चले जाने से सिख संगठनों के प्रतिनिधि खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रोष में आए दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने तुरंत सीपी ऑफिस परिसर को घेर लिया और नारेबाजी करते हुए बाहर निकल आए। उन्होंने दफ्तर के ठीक सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क (मेन रोड) के बीचों-बीच धरना देकर बैठ गए, जिससे कुछ ही मिनटों में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लग गया।

बीच बचाव में जुटी कई थानों की पुलिस, शिवसेना नेता की गाड़ी पर हमला

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नजदीकी कई थानों की पुलिस फोर्स और आला पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसी गतिरोध के बीच, एक शिवसेना नेता अपने किसी निजी काम के सिलसिले में उसी मार्ग से गुजर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी सुरक्षा में तैनात 'पायलट गाड़ी' को देखते ही उसे चारों तरफ से घेर लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। माहौल को बिगड़ता देख तैनात पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर शिवसेना नेता की गाड़ी को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। इसी आपाधापी के बीच प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया और शिवसेना नेता की पायलट गाड़ी का शीशा  तोड़ दिया। जैसे-तैसे पुलिस सुरक्षा के बीच पायलट गाड़ी शिवसेना नेता को लेकर मौके से सुरक्षित निकलने में कामयाब रही।


Sikh-Organizations-Protest-Outside-The-Ludhiana-Police-Commissioners-Office-Atmosphere-Tense




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023