चंडीगढ़। गोवा से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6e108 बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है। मोबाइल पावर बैंक के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर में भर्ती करवाया गया है। इस घटनाक्रम में कुछ और लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
Explosion-At-Chandigarh-Airport-Flight-Arriving-From-Goa-Several-Passengers-Injured-Panic-Ensues
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)