लुधियाना। लुधियाना के युवक हर्षदीप द्वारा गुरुवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। हर्षदीप के पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने उन लोगों के नामों का जिक्र किया है, जिनके साथ उसका पैसों का हिसाब-किताब था। पुलिस ने तरनतारण के रहने वाले सुरिंदर पाल और उसका साला विक्रमजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी भी कर रही है। हर्षदीप ने सुसाइड नोट में एक सुरिंदरपाल ढिल्लों नाम के व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा- इसने मेरे पर झूठा पर्चा साइबर क्राइम लुधियाना में दिया और अपने साले जो कि साइबर क्राइम में लगा है। उसके साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल किया, जिस कारण में मेंटली परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। इसके अलावा कोई जिम्मेदार नहीं। मेरे पास मौत ही एक मात्र रास्ता था। सॉरी पापा। मैंने अगर आपका दिल दुखाया हो।
Ludhiana-Brother-In-Law-And-Brother-In-Law-Booked-For-Blackmailing-In-Harshdeep-Suicide-Case
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)