April 16, 2026 13:37:14

Cbse 10वीं का रिजल्ट, मुदित-वैभव और इश्लीन पंजाब टॉपर:500/500 नंबर, कहा- समझकर पढ़ा, रट्‌टा नहीं लगाया; लुधियाना रीजन में 95.70% स्टूडेंट्स पास

Apr16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। ऑवरऑल रिजल्ट में लुधियाना रीजन को 9वां स्थान मिला है। वहीं, अमृतसर के छात्र मुदित जैन को पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने रट्‌टा मारकर पढ़ाई नहीं की। जितना पढ़ा, उतना मन लगाकर पढ़ा। इसी प्रकार फाजिल्का के वैभव अरोड़ा और जालंधर की इश्लीन कौर डोगरा ने भी 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशयल वेबसाइट के अलावा उमंग एप पर भी देख सकते हैं। CBSE ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे स्कूल टॉपर्स भी घोषित न करें। हालांकि, लुधियाना के स्कूल प्रिंसिपल्स ने अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया।

Cbse-10th-Results-Mudit-Vaibhav-And-Ishleen-Top-Punjab-500-500-Say-They-Studied-With-Understanding-And-Not-Memorized-95-70-Percent-Students-Pass-In-Ludhiana-Region




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023