लुधियाना। लुधियाना का सिविल अस्पताल आए दिन अपने कार्यों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। अब एक महिला द्वारा अस्पताल के एमरजेंसी स्टॉफ पर पैसे लेकर मेडिकल कराने के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते महिला ने अस्पताल में हंगामा किया। वहीं एमरजेंसी में तैनात डॉक्टर द्वारा इस बात से साफ इंकार किया गया है। महिला राजविंदर कौर ने बताया कि उनकी बहन जसवीर कौर की किसी से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद वे जसवीर कौर का मेडिकल करवाने के लिए सुबह करीब 9 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। राजविंदर कौर के अनुसार, वे कई घंटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी उनकी बहन का मेडिकल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बीच दूसरी पार्टी का मेडिकल पहले ही कर दिया गया और वे लोग अस्पताल से चले भी गए। राजविंदर कौर का दावा है कि सिविल अस्पताल में पैसे लेकर मेडिकल किए जा रहे हैं, जिस कारण उनके मामले को जानबूझकर लंबित रखा गया। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में मेडिकल नंबर के हिसाब से किए जाते हैं और सभी मामलों को नियमों के अनुसार ही निपटाया जाता है। किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाता।
Civil-Hospital-Emergency-Staff-Accused-Of-Taking-Money-For-Medical-Check-Ups-Woman-Creates-Ruckus
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)