लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कलू को भेजे गए ईमेल में लिखा- स्कूलों में दोपहर एक बजे और ट्रेनों में तीन बजे ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान जिक्र करते हुए लिखा- मान के टुकड़े कर दो, बेअंत सिंह की तरह। झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। इस धममी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। स्कूलों को भी खाली करवाया गया है।
सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया जा रहा है और पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर फैलते ही घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। वहीं साइबर सेल की मदद से धमकी वाले ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)