April 21, 2026 17:58:39

पुलिस डीएवी स्कूल समेत दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जालंधर पुलिस का सर्च ऑपरेशन, बच्चों को छुट्टी नहीं

Mar2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है। स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं। पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 1 फरवरी को भी जालंधर के 6 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने कहा था कि स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभायात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टी थी। एक स्कूल को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया था कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया था। अंदर लिखा था 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम श्री गुरु रविदास जी की रिस्पेक्ट करते हैं। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है...बदला...बदला...बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। इससे पहले भी 25 दिसंबर को जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Police-Threaten-To-Bomb-Two-Schools-Including-Dav-School-Jalandhar-Police-Launches-Search-Operation-No-Leave-For-Children




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023