April 23, 2026 14:20:03

बुजुर्ग पर पानी की बूंदे पड़ने पर व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा, सिर में मारी बोतलें

Feb28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जनकपुरी इलाके में एक बच्चे ने गली में पानी गिरा दिया और उक्त पानी की कुछ बूंदे वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर पड़ गई। जिसके बाद गुस्साए बुजुर्ग ने अपने जानकारों को मौके पर बुलाकर एक बच्चे के पिता से मारपीट की। उन्होंने जमकर उसे पीटा और सिर में कांच की बोतलें मारी। हमलावरों ने इस कदर मारपीट की कि व्यक्ति संदीप की हालत नाजूक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक संदीप मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं और कुछ समय पहले ही लुधियाना में आए है उनका बेटा घर के बाहर टी-शर्ट और तौलिया सुखाने डाल रहा था। इस दौरान बच्चे से पानी गली में गिर गिरा दिया। उसी वक्त वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर पानी की कुछ बूंदें गिर गईं। आरोप है कि बुजुर्ग ने तैश में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप की पत्नी ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि पानी जानबूझकर नहीं फेंका गया फिर भी परिवार ने माफी मांग ली। लेकिन बुजुर्ग का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया।

Man-Severely-Beaten-Bottles-Hit-On-Head-After-Water-Drops-Fell-On-Elderly-Man




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023