March 4, 2026 17:16:16

1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार बरी, अभी जेल में ही रहेंगे, विकासपुरी-जनकपुरी हत्या केस में राहत, कोर्ट ने कहा- कोई ठोस सबूत नहीं

Jan22,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के विकासपुरी व जनकपुरी में हुई हत्याओं के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले में सज्जन कुमार की किसी तरह की भूमिका सामने नहीं आई। अदालत ने माना है कि ठोस सबूत नहीं मिला है, इसी कारण उन्हें बरी कर दिया गया है। हालांकि, जिन मामलों में पहले सजा मिल है, उसमें वह जेल में ही रहेंगे। इस समय वह उम्रकैद की सजा काट रहे है। फरवरी 2015 में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर सज्जन कुमार के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। पहली प्राथमिकी जनकपुरी में एक नवंबर 1984 को सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या से संबंधित है, जबकि दूसरी प्राथमिकी विकासपुरी में दो नवंबर 1984 को गुरचरण सिंह को जिंदा जलाए जाने के आरोप से जुड़ी है।

Congress-Leader-Sajjan-Kumar-Acquitted-In-1984-Anti-Sikh-Riots-Case-Will-Remain-In-Jail-Relief-In-Vikaspuri-Janakpuri-Murder-Case-Court-Says-No-Concrete-Evidence




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023