लुधियाना। राम नगर इलाके में एक युवक ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। मृतक ने दो दिन पहले ही अपने भाई को फोन कर कहा था कि मुझे कुछ लोग हर रोज पीटते हैं। परिजनों ने उसकी पत्नी अनीता पर आरोप लगाए कि वो दूसरे साथियों के साथ मिलकर पिटवाती थी। मृतक की पहतान 26 साल के तेजराम के रुप में हुई है। मृतक के भाई ने कहा कि वो काफी दिनों से अपनी पत्नी से परेशान था। भाभी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। हो सकता है कि इसी कारण मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया हो। उधर, मृतक की पत्नी ने कहा कि पति शराब पीने का आदी था और लड़ाई करता रहता था। इसी कारण वो दूसरे घर में रहने चली गई थी। हालांकि, सुबह जब वह घर लौटी तो गेट के छेद से देखा कि तेजराम का शव पंखे से लटका है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना जमालपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ludhiana-Man-Commits-Suicide-Accuses-Wife-Of-Getting-Him-Beaten-Up-By-Friends
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)