March 4, 2026 17:19:09

पंजाब के पूर्व Mp के भतीजे के ठेके पर बीयर बार मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक कर्मचारी घायल, मैनेजर के साथ पहुंचा था बार मालिक

Jan3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर के जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में ठेके पर काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेके के कर्मचारी गुरलाल सिंह ने बताया कि वे रात में दिन का हिसाब-किताब कर ठेके से निकल रहे थे। इसी दौरान पास के एक बीयर बार का मालिक भुल्लर अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि भुल्लर के मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके बाद भुल्लर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली ठेके के कर्मचारी जसनूर सिंह की गर्दन में जा लगी। गोली लगने से जसनूर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहली बार नहीं है जब इस ठेके पर हमला हुआ है। इससे पहले 18 नवंबर को भी इसी ठेके के मालिकों पर हमला किया जा चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात भी ठेके के मालिक वहां से निकलने के कुछ ही समय बाद हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जानकारी के अनुसार, यह शराब ठेका पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे जसप्रीत सिंह भिंडर का बताया जा रहा है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

A-Beer-Bar-Owner-Opened-Fire-On-A-Bar-Owned-By-The-Nephew-Of-A-Former-Punjab-Mp-One-Employee-Was-Injured-The-Bar-Owner-Had-Arrived-With-A-Manager




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023