August 7, 2026 16:41:30

पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, विधानसभा के सचिव सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात, 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Oct6,2025 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। आज से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 13 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य में आम आदमी पार्टी की तरफ से उद्योगपति राजिंदर गुप्ता का नाम फाइनल किया गया है। जबकि अभी तक अन्य पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 13 अक्टूबर तक चुनाव के लिए नामांकन भरे जांएगे। जबकि 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 16 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तिथी, 24 अक्टूबर वोटिंग होगी। वहीं, 28 अक्टूबर को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वोटिंग का समय नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। विधानसभा के सचिव जसिवंदर सिंह को चुनाव प्रक्रिया के संचालन व सहायता के लिए रिटर्निंग अफसर के रूप में नामजद किया गया है। AAP मजबूत स्थिति में इस चुनाव में AAP अब तक मजबूत स्थिति में है। इस समय पंजाब में 117 विधायकों में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के तीन, कांग्रेस के 16, भाजपा के दो, बहुजन समाज पार्टी के पास एक और एक आजाद विधायक है।

Nominations-Begin-For-Rajya-Sabha-By-Elections-In-Punjab-Assembly-Secretary-Appointed-As-Assistant-Returning-Officer-Voting-To-Be-Held-On-October-24




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us