March 13, 2026 23:03:53

लुधियाना के ब्लॉगर कार्तिक बग्गन हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sep16,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने ब्लॉगर कार्तिक बग्गन हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इस्लामगंज के अमनदीप सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ गौतम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ सैम से एक .32 बोर की देशी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने जानकारी दी कि सीआईए की टीम ने कार्तिक बग्गन हत्याकांड को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सीपी स्वपन ने बताया कि 23 अगस्त 2025 की रात लगभग 10:45 बजे, कार्तिक बग्गन की अज्ञात व्यक्तियों ने आईसीआईसीआई बैंक चौक, सुंदर नगर, लुधियाना के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिकायतकर्ता के बयान पर एफआईआर नंबर 80 दिनांक 24.08.2025 थाना दरेसी में दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराएं 103, 109, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 शामिल की गईं।उन्होंने बताया कि तीन विशेष टीमों ने आरोपियों का पीछा करते हुए हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा सहित पाँच राज्यों में तलाशी अभियान चलाया और अंततः 10 सितम्बर 2025 को महाराष्ट्र के हज़ूर साहिब नांदेड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड लेकर लुधियाना लाया गया और बाद में लुधियाना कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए सौंपा। जबकि उनके छह साथियों की तलाश की जा रही है।

Ludhiana-Blogger-Karthik-Baggan-Murder-Case-Solved-Two-Accused-Arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023