October 13, 2026 15:50:47

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा:hp का ₹3190 में मिलेगा, इंडेन ने ₹993 बढ़ाए; होटल-ढाबों, शादी के खाने का खर्च बढ़ेगा

May1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जालंधर स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए हैं। 19 किलो का HP का रेगुलर कॉमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 रुपए का हो गया है, जो पहले 2078.50 रुपए में मिलता था।

उधर, लुधियाना में रेगुलर कॉमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी। पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट। सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है।

15 दिन में दूसरी बार रेट बढ़ाएंगे ढाबा मालिक

पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत और फिर 65 रुपए रेट बढ़ने के बाद से खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ा चुके हैं। तंदूरी रोटी जहां 2 रुपए महंगी की गई थी तो वहीं दाल के रेट भी 5 से 10 रुपए प्लेट बढ़ाए गए। जालंधर के ढाबा संचालकों का कहना है कि अब सिलेंडर महंगा होने से दोबारा से रेट रिवाइज करने पड़ेंगे। 15 दिन के अंदर ही दूसरी बार रेट बढ़ने से ग्राहक की जेब पर सीधा असर होगा।

ढाबे की मालकिन बोलीं- अब हमें खाने के रेट बढ़ाने होंगे

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे को लेकर जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित 'पंजाबी ढाबा' की मालकिन कमलेश ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी के बाद उन्हें अपने सामान के दामों में भी इजाफा करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें खाने-पीने की चीजों की कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।

Commercial-Cylinders-In-Punjab-Are-Up-By-1000-More-Expensive-Hp-Cylinders-Will-Be-Available-For-3190-Indane-Has-Increased-The-Price-By-993-The-Cost-Of-Hotels-Restaurants-And-Wedding-Food-Will-Increase




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023