October 13, 2026 19:37:10

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सेवा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता – डॉ. स्वाति खुराना व डॉ. दीपिका अग्रवाल

Mar7,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एम.डी. मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति खुराना और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. दीपिका अग्रवाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा भावना के महत्व पर अपने विचार साझा किए।डॉ. स्वाति खुराना ने कहा कि रोगियों की सेवा को जीवन का आधार बनाना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। उन्होंने बताया कि बचपन में ही उन्होंने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया था और आज उसी संकल्प के साथ वह हर वर्ग के लोगों तक अपनी चिकित्सा सेवाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल बीमारी का इलाज ही नहीं करतीं, बल्कि उसकी जड़ तक जाकर मरीजों को स्वस्थ करने में विश्वास रखती हैं और लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति भी लगातार जागरूक करती रहती हैं।डॉ. खुराना ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज को पूरी तरह शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए एक लड़की का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। हर परिवार को प्रयास करना चाहिए कि अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।वहीं ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. दीपिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत नींव होती हैं, इसलिए उनका स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि गला, नाक और कान से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला बनती है।

International-Womens-Day-Prioritize-Service-And-Health-Dr-Swati-Khurana-And-Dr-Deepika-Agarwal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023