October 13, 2026 16:49:05

जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी मामले माँ स्टील के मालिक रोहित गुप्ता गिरफ्तार

Feb13,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

जी.एस.टी विभाग के मोबाइल विंग ने टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्म मां स्टील, लुधियाना के प्रोपराइटर रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फाइनेंशियल कमिश्नर (टैक्सेशन) अजित बालाजी जोशी व टैक्सेशन कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल के निर्देशों पर की गई। विभागीय जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा बिना वास्तविक माल सप्लाई किए एच.आर/सी.आर कॉइल्स और स्ट्रिप्स के फर्जी बिल जारी किए जा रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की बोगस बिलिंग कर 9 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विभिन्न लाभार्थियों को पास किया गया, जिससे राज्य सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा। मोबाइल विंग की टीम ने बाड़ेवाल पिंक पार्क के नजदीक स्थित एक निवास स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल विंग कुलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई, जबकि मौके पर स्टेट टै, maक्स ऑफिसर और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार फर्म के भौतिक स्टॉक और बही खातों में भारी अंतर पाया गया। कोल्ड रोल्ड (सीआर) शीट्स की अधिक बिलिंग सामने आई, जिनके बिल मुख्य रूप से साइकिल पार्ट्स व स्पेयर पार्ट्स निर्माताओं को जारी किए जाते थे। आगे चलकर कुछ एक्सपोर्टरों द्वारा इन बिलों के आधार पर निर्यात रिफंड और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर का अनुचित लाभ लेने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि विभाग द्वारा आरोपी को पहले भी कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। गिल रोड स्थित कार्यालय पर निरीक्षण के दौरान भी वह हाथ नहीं लगा। वीरवार को जब मोबाइल विंग की टीम सम्मन देने उसके निवास पर पहुंची तो पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Major-Action-By-Gst-Department-Maa-Steel-Owner-Rohit-Gupta-Arrested-In-Tax-Evasion-Case




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023