डेस्क, लुधियाना अमेरिका की ओर से चीन पर लगाए गए 100% टैरिफ के बाद आज कमोडिटी मार्केट में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज अभी तक चांदी में 4% और सोने में 2 % की तेजी दर्ज की जा चुकी है। आपको बता दें कि mcx पर आज जहां चांदी 1.52 लाख प्रति किलो को क्रॉस कर गई तो वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 1. 23 लाख के लेवल के पार निकल गया। पिछले करीब 2 महीने से लगातार सोने और चांदी में बड़ी तेजी बनी हुई है और इसका बड़ा कारण टैरिफ वार को भी माना जा रहा है। चीन पर 100% टैरिफ के चलते आज एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है और इसके चलते भारतीय बाजारों में भी आज मंदी का रुझान बना हुआ है। एक्सपर्ट का कहना है कि दिवाली तक सोने और चांदी में बड़ी तेजी बनी रह सकती है।
Gold-And-Silver-Surge-Due-To-Tariffs-On-China-Leading-To-A-Surge-In-The-Commodity-Market
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)