डेस्क, लुधियाना पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक माता रानी चौक स्थित दफ्तर में हुई। जिसमें कई सदस्य शामिल हुए। मुख्य तौर पर जिला प्रधान परवीन गोयल, जिला अध्यक्ष पवन लहर, राज्य महासचिव सुनील मेहरा, राज्य सचिव आयुष अग्रवाल और जिला महासचिव परवीन शर्मा और अश्वनी महाजन मौजूद थे।
व्यापारी नेता सुनील मेहरा ने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी 2.0 की बाजारों में बड़ी बदलाव देखने को मिली है। छोटे व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और व्यापार के नए रास्ते खुले है। बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है और इस दिवाली के निकलते निकलते बाजारों में व्यापार में 10% पिछले साल के हिसाब से, तेज़ी होने की संभावना है।
केंद्र सरकार ने छोटे व बड़े व्यापारियों को जीएसटी में आ रही समस्या और व्यापार में छायी हुई मंदी को नज़र में रखते हुए व्यापारियों को जो राहत दी है उससे व्यापार में बढ़ोतरी के आसार है।
इन नेताओं ने यह भी कहा कि कुछ चीज़ों का ख़ास ध्यान रखने जीएसटी डिपार्टमेंट की ज़िम्मेदारी है कि जीएसटी में छूट के बाद कहीं बेसिक रेट में बढ़ौतरी कर ग्राहकों को ठगा ना जाए।
दूसरा कुछ चीज़ों पर इनपुट टैक्स 18% है और आउटपुट टैक्स 5% जिसकी इन्वर्टेड ड्यूटी गैप 6% से बढ़ कर 13% हो गई है, उसका हल निकालना ज़रूरी हो गया है। हालाकि सरकार ने कहा है की इनपुट की पहली किश्त अगले महीने रिलीज़ करेंगे लेकिन इन्वर्टेड ड्यूटी वाले व्यापारियों को डिपार्टमेंट के चक्कर लगाने पड़ेंगे और व्यापार में लागत बढ़ेगी।
सरकार को जीएसटीएन में ही इसकी सुविधा देनी चाहिए जिससे अफसरशाही में निजात मिले और व्यापारियों के डिपार्टमेंट के चक्कर कम लगे